राष्ट्रभक्ति भाव जागरण से भारत को परमवैभव पर ले जाने का लें संकल्प: दीपक कुमार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

राष्ट्रभक्ति भाव जागरण से भारत को परमवैभव पर ले जाने का लें संकल्प: दीपक कुमार

Sunday, October 13, 2024 | October 13, 2024 Last Updated 2024-10-13T13:35:35Z
    Share
राष्ट्रभक्ति भाव जागरण से भारत को परमवैभव पर ले जाने का लें संकल्प: दीपक कुमार
बहजोई: विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में नगर के विभिन्न मार्गों से पथ संचलन निकाला गया।
सर्वप्रथम नगर के नारायण टोला स्थित हीरा देवी तोताराम कन्या इंटर कॉलेज में स्वयंसेवको का एकत्रीकरण हुआ
 तदोपरांत आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे होते हुए मोहल्ला काली मंदिर ऊपरकोट, नया बाजार से कोतवाली मार्ग, सराफा बाजार, नारायन टोला, आर्य समाज मार्ग, होते हुए हीरा देवी इंटर कॉलेज पर जाकर समापन हुआ।

कार्यक्रम के शुभारंभ में नगर प्रचारक अमन कुमार ने स्वयंसेवको को देशप्रेम की तरफ प्रेरित करते हुए कहा, जैसे जननी और जन्मभूमि का कोई विकल्प नहीं उसी तरह हमारे देश का कोई विकल्प नहीं। यहां कर्तव्यनिष्ठा, समयपालन, आदरभाव नेतृत्व क्षमता आदि सीखना है।

पथ संचलन करते हुए स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर चलते हुए दिखाई दिए। नगर में जगह जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर गणवेशधारी स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला प्रचारक दीपक कुमार ने कहा

कि यह दिन सभी स्वयंसेवकों के लिए संकल्प लेने का दिन है आज के दिन सभी स्वयंसेवको को भारत को एक हिंदू राष्ट्र के रूप में देखते हुए अपनी भारतीय संस्कृति के पुनरुत्थान के लिए संस्कृति एवं संस्कारों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए।

 भारतीय संस्कृति आज पूरे विश्व को रास्ता दिखाने का कार्य कर रही है दुनिया के बड़े बड़े देश भारत की ओर आशा से दिखाई देते हैं। आज संघ के स्वयंसेवक समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में समाज के लिए अच्छा करने का निरंतर प्रयत्न करने में लगे हैं,

हमें अपने देश के प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रभक्ति का भाव जगा कर अपने देश को परम वैभव पर लेकर जाने का संकल्प लेना है। वक्तव्य से पूर्व सभी स्वयंसेवकों ने ध्वज प्रणाम कर प्रार्थना की और देश भक्ति गीत दोहराते हुए अमृत वचनों व एकल गीत को सुना।

इस अवसर पर सह जिला कार्यवाह सम्भव जैन, जिला प्रचारक दीपक कुमार, जिला सतीश चंद्र शर्मा, लव कुमार शर्मा, नगर प्रचारक अमन कुमार, मनोज कारसेवक, कार्तिकेय, नकुल प्रताप सिंह, अवनेश,

नवीन शर्मा, विकास वार्ष्णेय, राजेश शंकर राजू, डा सत्यपाल चौहान,यश कठेरिया, ललित मोहन,अंशु गुप्ता, अश्वनी कुमार, चंद्रसेन राणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आभार सह जिला कार्यवाह सम्भव जैन व संचालन अमन कुमार ने किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close