सीएम योगी ने दिए निर्देश: नवरात्र से छठ तक अलर्ट रहे पुलिस
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र से लेकर छठ पर्व तक पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिलों के अधिकारी बीते वर्षों में त्योहारों के दौरान हुई छोटी-बड़ी घटना का आकलन कर ऐसी व्यवस्था बनाएं कि काेई अप्रिय घटना न हो।
कार्ययोजना बनाकर बीट सिपाही से लेकर चौकी, थाना, जिला, रेंज, जोन व मंडलों में तैनात हर अधिकारी फील्ड में उतर कर इसका प्रयास करें।
वे मंगलवार को अपने आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से डीएम व पुलिस कप्तानों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।