मोबाइल लूटकर भागे दो युवक, एक दबोचा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मोबाइल लूटकर भागे दो युवक, एक दबोचा

Wednesday, October 2, 2024 | October 02, 2024 Last Updated 2024-10-02T09:48:54Z
    Share
मोबाइल लूटकर भागे दो युवक, एक दबोचा

वजीरगंज। कस्बे की बड़ी बाजार में दो युवकों ने एक मोबाइल लूट लिया और भाग खड़े हुए। मौजूद लोगों ने एक को पकड़ लिया जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू की है।

थाना क्षेत्र के गांव लहरा लाड़पुर निवासी निर्मित गुप्ता ने दी तहरीर में बताया है कि वह मंगलवार को वजीरगंज किसी काम से आया था। देर शाम को वह अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह बड़ी बाजार के पास पहुंचा कि दो युवकों ने उसे रोक लिया और उससे मोबाइल फोन लूट लिया।

शोर मचाने पर दोनों भागने लगे। मौजूद लोगों ने दौड़ाकर एक को पकड़ लिया जबकि दूसरा मोबाइल लेकर भागने में सफल हो गया। पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई।

 जहां पूछताछ में उसने अपना नाम राजकुमार निवासी साहिबाबाद झारखंड बताया है। पुलिस दूसरे चोर के बारे में जानकारी कर रही है। रिपोर्ट दर्ज की गई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close