कादरचौक :- बदायूं कादरचौक थाना क्षेत्र के स्थित राधाकांत मंदिर पर कई सालो से पशुओं का बाजार लगता हैं जिसमें कसाइयों द्वारा पिकअप और डीसीएम में पशुओं की ओवरलोडिंग की जा रही है।
बताया जाता है की यह पशुओं को इस तरह से गाड़ी में भरते हैं आपस में दब कुच कर कई पशुओं की जान चली जाती है जिसको देखते हुए किसी ने वीडियो बनाकर पशु प्रेमी बीकेंद्र शर्मा को भेज दिया।
पशु प्रेमी बीकेंद्र शर्मा ने वीडियो को एक्स पर अपलोड कर दिया जिसमें अधिकारियों को टैग कर यूपी पुलिस और यूपी112 और डीएम बदायूं सीडीओ को भी टैग किया गया।
विकेंद्र शर्मा ने बताया की उस मामले में बदायूं पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और पशु विभाग से की जाएगी।
जबकि बताया गया कि उसमें गाड़ी का नंबर और गाड़ी में भरे जा रहे पशुओं को स्पष्ट देखा जा सकता है।
जबकि उनके खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जानी थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
यह मामला सब बाजार संचालक की सहमति से पशुओं पर क्रूरता दिखाई जा रही है यह यह बाजारों में बहुत गलत हो रहा है