मोतियाबिंद के ऑपरेशन को एक हजार रजिस्ट्रेशन, दिवाली बाद होंगे शुरू

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मोतियाबिंद के ऑपरेशन को एक हजार रजिस्ट्रेशन, दिवाली बाद होंगे शुरू

Tuesday, October 15, 2024 | October 15, 2024 Last Updated 2024-10-16T06:19:05Z
    Share
मोतियाबिंद के ऑपरेशन को एक हजार रजिस्ट्रेशन, दिवाली बाद होंगे शुरू
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद ।बदायूं। मोतियाबिंद के ऑपरेशन हल्की ठंड में सफल माने जाते हैं। इसके लिए जिला अस्पताल में अब तक एक हजार लोग ऑपरेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। हालांकि, अस्पताल में दवा व लेंस नहीं हैं। इसके लिए सीएमओ कार्यालय से टेंडर होना है। वहीं, दावा भी किया जा रहा है

 कि दिवाली बाद मोतियाबिंद के ऑपरेशन शुरू हो जाएंगे।नेत्र चिकित्सालय में हर रोज 40 से 50 मरीज आंख के ऑपरेशन के लिए पहुंच रहे हैं। नेत्र सर्जन डॉ. पीयूष मोहन ने बताया कि टेंडर की प्रक्रिया सीएमओ कार्यालय से होनी है। अभी तक टेंडर नहीं हो सके हैं।

 फिलहाल, मरीजों को दिवाली के बाद ऑपरेशन करने का समय दिया जा रहा है, कोशिश है कि जल्द दवा, लेंस व अन्य उपयोगी वस्तुएं मिल जाएं।टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। पहले जिस कंपनी को टेंडर दिया था, उसने सप्लाई नहीं दी।

 इसकी वजह से देरी हुई है। जल्द ही दवा नेत्र विभाग को मिल जाएगी। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close