थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा लोकतंत्र सेनानी को राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा लोकतंत्र सेनानी को राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई

Tuesday, October 22, 2024 | October 22, 2024 Last Updated 2024-10-22T15:23:33Z
    Share

थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा लोकतंत्र सेनानी को राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई।
दिनांक 21-10-2024 को बदायूँ मे थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत लोकतंत्र सेनानी महेद्र पाल सिंह पुत्र बृजपाल सिंह निवासी वृज कुटीर थाना सिविल लाइन का स्वर्गवास हो गया था। जिनकी अंत्येष्टि आज दिनॉक 22-10-2024 को

 शासनादेशानुसार राजकीय सम्मान के साथ की गई। इस दौरान थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा लोकतंत्र सैनानी को राजकीय सम्मान के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि व सलामी दी गई। इस मौके पर एसडीएम सदर व क्षेत्राधिकारी नगर तथा प्रभारी निरीक्षक सिविल

 लाइंस मय पुलिस बल तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। समस्त पुलिस प्रशासनिक परिवार की ओर से संवेदनाएँ दी गई। इनकी मृत्यु देश के लिए अपूर्तिनिय क्षति है। लोकतंत्र सेनानी महेंद्र पाल सिंह वर्ष 2011 में कैंसर से पीड़ित थे,तथा 09-07-2024 को मैक्स अस्पताल दिल्ली में ट्यूमर का आपरेशन हुआ था। जनपद बदायूँ के

 रामा अस्पताल में भी बीमारी का इलाज चल रहा था,जिस कारण दिनाँक 21-10-2024 को इनका स्वर्गवास हो गया । ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दारुण दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें । पूरे पुलिस और प्रशासनिक परिवार की संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ में है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close