जब तक न्याय नहीं तब तक धरना जारी रहेगा - भाकियू चढूनी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जब तक न्याय नहीं तब तक धरना जारी रहेगा - भाकियू चढूनी

Tuesday, October 15, 2024 | October 15, 2024 Last Updated 2024-10-15T12:24:03Z
    Share
जब तक न्याय नहीं तब तक धरना जारी रहेगा - भाकियू चढूनी

बदायूँ। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के बैनर तले चल रहा धरना मालवीय आवास ग्रह पर ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। धरने पर पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग उठी।
भाकियू चढूनी के कार्यकर्ताओं पर एसओ अलापुर द्वारा लिखे गए फ़र्ज़ी मुकदमों को हटाने के लिए कई दिन से मालवीय आवास ग्रह पर धरना दे रहे हैं। खिरिया रहलू के प्रधान पति ने एसओ अलापुर से सांठगांठ कर गौशाला केयर टेकर रामसिंह से भाकियू कार्यकर्ता लटूरी, छोटेलाल, व रामेश्वर पर गौशाला संचालन कमेटी पर कार्यवाही की माँग उठाने के कारण फ़र्ज़ी मुकदमे लिखवा दिए थे।
फ़र्ज़ी मुकदमों को हटाने व गौशाला संचालन कमेटी पर कार्यवाही के साथ एसओ अलापुर पर कार्यवाही की मांग के साथ आज भाकियू कार्यकर्ता ग्यारहवें दिन भी धरने पर डटे रहे।

ज़िलाध्यक्ष सतीश साहू ने पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। जब तक समाधान नहीं होता है धरना जारी रहेगा।

धरना स्थल पर भाकियू ज़िला प्रमुख महासचिव आसिम उमर, ज़िला प्रभारी अजब सिंह राजपूत, बदायूँ नगर अध्यक्ष आरिफ़ रज़ा, कासिम अली, कुँवरगांव नगर अध्यक्ष इरफान अहमद, लटूरी, छोटेलाल, रामेश्वर, राजेन्द्र सिंह, भगवान दास सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close