नारी सुरक्षा,नारी स्वाबलंबन एवं नारी सम्मान हेतु विशेष अभियान चलाकर जागरूक किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नारी सुरक्षा,नारी स्वाबलंबन एवं नारी सम्मान हेतु विशेष अभियान चलाकर जागरूक किया

Sunday, October 13, 2024 | October 13, 2024 Last Updated 2024-10-13T09:34:45Z
    Share
महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरुक हेतु शासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अन्तर्गत ऑपरेशन शील्ड ( अवैध रूप से एसिड की बिक्री एवं वितरण पर रोक)
 में जनपदीय थाना की एन्टीरोमियों टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को चौपाल/ पुलिस की पाठशाला लगाकर/स्कूलों में नारी सुरक्षा,नारी स्वाबलंबन एवं नारी सम्मान हेतु विशेष अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है।

  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में "मिशन शक्ति अभियान के फेज-5 " के तहत जनपद बदायूँ में आज दिनांक 13-10-2024 को जनपद के समस्त थानों पर पुलिस की पाठशाला/चौपाल लगाकर, महिलाओं /बालिकाओं/ छात्राओं को नारी सुरक्षा,


नारी स्वाबलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में जनपद की एन्टीरोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बस अड्डा/सार्वजनिक स्थानों/प्रमुख चौराहों/कस्बों/प्रमुख बाजारों/मन्दिर/शापिंग मॉल बीट क्षेत्र/ग्राम पंचायत/वार्ड/मोहल्लों/ स्कूल/ कॉलेज आदि के आस-पास गश्त/चेकिंग करते हुए

महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक कर उनकी सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता करना, सार्वजनिक स्थानो पर घूम रहे शोहदो को चेतावानी देना, महिलाओं से संबंधित अपराध व अपराध से संबंधित सजा के बारे में जागरुक करना, सोशल मीडिया पर फैल रही

 अफवाहों व साइबर क्राइम के विषय में व महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090 वीमेन पॅावर लाइन,181 महिला हेल्प लाइन,

108 एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, डायल 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन,102 स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय मे पुलिस की पाठशाला/चौपाल लगाकर जागरूक किया जा रहा है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close