श्री आदर्श रामलीला में रावण वध व राजगद्दी का मंचन
श्री आदर्श रामलीला के मंचन में रावण वध, भगवान राम को अयोध्या की राजगद्दी का मनोरम दृश्य प्रस्तुत किया गया
*बगरैन*। बदायूं। श्री आदर्श रामलीला मंच पर चल रही लीला में शुक्रवार की लीला में रावण वध व भगवान राम की राजगद्दी का मंचन किया गया। युद्ध में भगवान राम व रावण का घनघोर युद्ध हुआ। रावण वध के बाद जय श्री राम के उद्घोष से मंच पंडाल गूंज मान हो गया। लंका विजय के बाद पुष्पक विमान से माता-पिता भाई लक्ष्मण हनुमान, नल, नील, जामवंत, सुग्रीव, अयोध्या पहुंचे। तो नगरवासियों में काफ़ी उत्साह रहा। भगवान राम का राजतिलक के बाद खुशियां मनाई। रामलीला अध्यक्ष श्री प्रिंस देव शर्मा ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में भगवान राम की आदर्श लीला का मंचन सराहनीय है। लोग रामलीला के सभी पात्रों की अच्छाई को आत्मसात कर जीवन में धारण करें। रामलीला का मंचन सफल होगा। समापन के अंत में श्री
आदर्श रामलीला कमेटी बगरैन के संरक्षक देवेन्द्र देव शर्मा द्वारा कमेटी के सभी पात्रों व पदाधिकारीयों को ने पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण के चलते सभी कलाकारों ने अपने-अपने अभिनय के डायलॉगों को मंच पर बोलकर याद किया। इसी के साथ रामलीला समापन संपन्न किया गया।इस मौके पर कमेटी के सभी पदाधिकारी रामलीला अध्यक्ष श्री पंडित प्रिंस देव शर्मा,
उमेश भारती , खूब चंद्र शर्मा (बाबू पंडित),भगवान पाल, हेतराम पाल, महेश गुप्ता, दीनदयाल माहेश्वरी, ओमप्रकाश कश्यप, मयंक शर्मा, ललित शर्मा, ऋतिक शर्मा, देवपालभारती, नेमपाल माथुर, ज्ञानचंद, रामौतर शर्मा,
ओमपाल शर्मा, तेजपाल शर्मा, संतोष गुप्ता, नीरज शर्मा, रक्षपाल, डॉक्टर दयाराम कश्यप, राहुल देव शर्मा,भारत कश्यप समेत आसपास के गांवों के सैंकड़ों दर्शक मौजूद रहे।