बहजोई महाविद्यालय, बहजोई के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के स्वयंसेवियों ने बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का दौरा कर मरीजों से मुलाकात की।
इस दौरान स्वयंसेवियों ने मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी ली, उनके इलाज की प्रक्रिया को समझा और उनसे बातचीत कर उनका मनोबल बढ़ाया। स्वयंसेवियों ने मरीजों से उनकी बीमारी के उपचार में आने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा की और यह भी जाना कि स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उनकी क्या अपेक्षाएं हैं? स्वयंसेवियों ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और लाभों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। महाविद्यालय के प्राचार्य ने इस सराहनीय कार्य के लिए स्वयंसेवियों की प्रशंसा की और उनके इस सेवा भाव की प्रशंसा की। राष्ट्रीय सेवा योजना के इस प्रयास से न केवल स्वयंसेवियों को जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की समझ मिली, बल्कि मरीजों को भी इस मुलाकात से नई ऊर्जा और प्रोत्साहन मिला। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों का दिशा-निर्देशन महाविद्यालय के मनोज कुमार यादव, नेमपाल सिंह यादव और रामतीरथ ने संयुक्त रूप से किया।