मेरठ STF ने फर्जी सर्टिफिकेट से डाक विभाग में नौकरी लगवाने वाली गैंग का खुलासा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

मेरठ STF ने फर्जी सर्टिफिकेट से डाक विभाग में नौकरी लगवाने वाली गैंग का खुलासा

Tuesday, October 1, 2024 | October 01, 2024 Last Updated 2024-10-02T05:03:32Z
    Share
मेरठ STF ने फर्जी सर्टिफिकेट से डाक विभाग में नौकरी लगवाने वाली गैंग का खुलासा
मेरठ : गैंग के 5 सदस्यों और 6 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है। सभी 13 आरोपियों को अलीगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया है। अलीगढ़ डाक अधीक्षक की मिलीभगत सामने आई है
आरोपी हर अभ्यर्थी भर्ती 4 लाख रुपए लेते थे।


एक लाख रुपए डाक अधीक्षक को डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के लिए देते थे। कुछ जगह सेटिंग नहीं बैठने पर इनके खिलाफ FIR दर्ज करवा दी गई। आरोपी डाक अधीक्षक अलीगढ़ संजय कुमार सिंह से सेटिंग करके ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की भर्ती में फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी लगवा रहे थे।

STF के SP बृजेश कुमार सिंह ने बताया- पूरे देश में 44 हजार 228 पदों पर और यूपी में 5 हजार पदों पर डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती प्रक्रिया चल रही है।

15 जुलाई, 2024 को नोटिफिकेशन जारी हुआ था। 23 अगस्त, 2024 को मेरिट लिस्ट जारी हुई। 30 अगस्त से यूपी के अलग-अलग जिलों में डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन हो रहा है। आरोपियों ने अब तक अलग-अलग जिलों में 20 अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट वैरिफेकशन करवाए हैं।

डाक अधीक्षक और उसका ड्राइवर भी शामिल बृजेश कुमार सिंह ने बताया- गैंग को अमरोहा का साजिद और हापुड़ का साकिब ऑपरेट कर रहा था। साजिद अली फर्जी तरीके से कागजात तैयार करता था। वह उन्हें ऑनलाइन डेटा में चढ़वाता था। साकिब कैंडिडेट लेकर आता था। पूरे घोटाले में मैनपुरी डाक अधीक्षक का ड्राइवर विकल यादव विभाग में सेटिंग कराता था।

साजिद 2023 में डाक अधीक्षक रहे देवेंद्र कुमार वर्तमान में CPM झांसी के पास आता-जाता था। उसी दौरान विकल से उसकी मुलाकात हुई थी। वर्तमान में विकल अलीगढ़ में नियुक्त डाक अधीक्षक संजय कुमार सिंह की गाड़ी चलाता है।

लाख रुपए प्रति कैंडिडेट पर मान गया डाक अधीक्षक साजिद ने विकल को बताया कि ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती का डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन की डेट आने वाली है। विकल ने साजिद से डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के लिए 1 लाख प्रति कैंडिडेट में बात तय की। विकल ने ये बात डाक अधीक्षक संजय कुमार सिंह को बताई तो वह डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन करने के लिए तैयार हो गए। इनमें से इन्होंने कुछ कैंडिडेट का प्रथम स्तर का वैरिफिकेशन करा दिया था। अब दूसरे स्तर के वैरिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close