तमंचा दिखाकर जान से मारने की दी धमकी है, 6 आरोपियों के खिलाफ केस हुआ दर्ज
रामपुर। आपको बता दे कि मामला जनपद के पटवाई थाना क्षेत्र का है जहाँ थाना क्षेत्र के दीपपुर गांव निवासी इंद्रपाल सिंह को अपने नवाब नगर स्थित पर निर्माण कार्य करते समय चंदनपुर गांव निवासी अबरार,
गुलाम, हसैन व फरियाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर इंद्रपाल सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। इन्द्रपाल ने इसका विरोध किया तो लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर तमंचा दिखाकर जान से मारने को पीछे दौड़े।
शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में अवरार, गुलाम, हसैन, फरीयाद, रिजवान, अरबाज और अनवर के खिलाफ की दर्ज कर लिया है।