""दर्दनाक हादसा""
मौत के रास्ते पर ले गया गूगल मैप।।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली से राजीव कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
बीती रात एक टैक्सी परमिट कार थाना फरीदपुर क्षेत्र में रामगंगा नदी पर फरीदपुर बदायूं रोड को दातागंज से जोड़ने वाले बने हुए अधूरे पुल से नीचे गिर गई कार में तीन लोग बैठे हुए थे। जानकारी के मुताबिक कार सवार मैनपुरी निवासी कौशल कुमार,
फर्रुखाबाद निवासी विवेक कुमार और अमित मौजूद थे ।बताया जा रहा है कि कार दातागंज की ओर से गूगल मैप के सहारे आ रही थी तभी अधूरे बने हुए पल पर चढ़ गई और नीचे जा गिरी ।जब ग्रामीणों ने सुबह सुबह खेत पर जाने के दौरान घटनास्थल पर जाकर देखा
तो आसपास खून पड़ा हुआ था और कर के परखच्चे उड़ गए थे। ग्रामीणों ने पास में जाकर देखा तो कार में बैठे हुए तीनों लोगों की मौत हो चुकी थी। तब गांव वालों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। उसके बाद तीनों पुलिस पहुंची और तीनों की पहचान कराई गई।।