ज़िले में गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली दीवार बनाई गई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ज़िले में गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली दीवार बनाई गई

Friday, November 22, 2024 | November 22, 2024 Last Updated 2024-11-23T02:36:51Z
    Share
ज़िले में गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाली दीवार बनाई गई

बदायूं : जिसका नाम नेकी की दीवार रखा गया है। जिला प्रशासन के द्वारा जिले में की गई है। इस नेकी की दीवार के जरिए यहां वस्त्रों के धनी लोग जरूरतमंद लोगो की मदद कर सकते हैं। यह जरूरतमंदों की मदद शहर में खुली दुकान जैसे कपड़ों की दीवारों से होती है। यहां आप भी अपने पुराने कपड़ों को दान कर सकते हैं और कपड़ों के साथ जरूरी सामान को भी लोगों तक पहुंचा सकते हैं। नेकी की दीवार में करें अपना योगदान। दीवार लाएगी जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान।

जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव के निर्देशन में भगवान परशुराम चौक(लावेला चौक) पर 23 नवंबर शनिवार को प्रातः 11:30 बजे से इसका आयोजन किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार ने बताया कि अगर आपके पास ज्यादा कपड़े हैं तो यह मेरे यहां डोनेट करें. उन्होंने बताया कि नेकी की दीवार के माध्यम से जरूरतमंदों को पहनने के लिए कपड़े मिल जाते हैं.

जिन लोगों के पास अधिक कपड़े होते हैं या जिनको आवश्यकता नहीं होती, वह यहां पर उन कपड़ों को रख कर चले जाएं, जिसके बाद जरूरतमंद अपने आवश्यकतानुसार कपड़ों का इस्तेमाल कर लेंगे.

इसके अलावा, उन्होंने बताया कि यह बेहद अच्छी पहल है, जिसके माध्यम से जरूरतमंद और जरूरतमंद लोगों को आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कपड़ों की डिमांड को पूरी होगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close