बहजोई में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा गोकुलदास गर्ल्स कॉलेज मुरादाबाद में आयोजित
झंकार समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में विशिष्ट पुरस्कार प्राप्त करने पर विजयी छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
बहजोई महाविद्यालय, बहजोई में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा गोकुलदास गर्ल्स कॉलेज मुरादाबाद में आयोजित झंकार समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में विशिष्ट पुरस्कार प्राप्त करने पर विजयी छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया | विजयी छात्राओं को महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष लव कुमार सर्राफ,
सचिव अजय कुमार ‘आयरन’ प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया | विजयी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए सचिव अजय कुमार आयरन ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि महाविद्यालय की छात्राओं ने क्षेत्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में स्थान पाकर महाविद्यालय के साथ ही नगर का नाम भी रोशन किया है
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी इस प्रकार की प्रतियोगितओं में प्रतिभाग करके अपनी प्रतिभा को निखारते है और महाविद्यालय उनकी इस प्रतिभा को एक मंच प्रदान करता है
महाविद्यालय की छात्राओं ने डॉ. गीता, सलोनी रस्तोगी और प्रीति शर्मा के कुशल दिशा-निर्देशन एवं नेतृत्व में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया | कार्यक्रम में महाविद्यालय के संजय कुमार, गौरव वार्ष्णेय, दीप्ति रानी, तृप्ति आर्य,
पूजा शर्मा, प्रीती शर्मा, श्रीनिवास सिंह यादव, सलोनी रस्तोगी, डॉ. गीता, डॉ. बलवीर, गीता रानी, नेमपाल सिंह यादव, रामतीरथ, भगवान सिंह चौहान, राजीव कुमार आदि का योगदान रहा।