किसान ने खेत में जानवरों से बचाव के लिए बिजली के तार लगा कर उसमें करंट प्रवाहित कर दिया था। करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

किसान ने खेत में जानवरों से बचाव के लिए बिजली के तार लगा कर उसमें करंट प्रवाहित कर दिया था। करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत

Friday, November 15, 2024 | November 15, 2024 Last Updated 2024-11-15T08:38:32Z
    Share
किसान ने खेत में जानवरों से बचाव के लिए बिजली के तार लगा कर उसमें करंट प्रवाहित कर दिया था। करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई
बिसौली:- दबतोरी गांव में आई बरात के स्वागत सत्कार में लगा युवक पंडाल के पीछे लघुशंका करने के लिए गया। यहां एक किसान ने खेत में जानवरों से बचाव के लिए, 

बिजली के तार लगाकर उसमें करंट प्रवाहित कर रखा था। युवक करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई सूचना पर पहुंचे खेत स्वामी के भाई ने भी तार को छूकर देखा तो उसको झटका लगा।

मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर के प्रधान गोपीचंद की बेटी की बुधवार रात गांव में बरात आई थी। बरात चढ़ने के बाद खाने की व्यवस्था पंडाल में चल रही थी।

गांव निवासी मितुल (23) भी पंडाल में बरात के खान पान की व्यवस्था देख रहा था। रात करीब 12 बजे वह पंडाल के पीछे लघुशंका करने के लिए गया। पंडाल के पीछे जगदीश सिंह का खेत है।

फसल को छुट्टा जानवरों से बचाने के लिए उसने चारों ओर तार लगा रखा है। रात को वह इसमें करंट छोड़ देते हैं। लघुशंका के बाद मितुल इसी तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

कुछ देर बाद पंडाल के पीछे खेत में मितुल को पड़ा देख लोगों ने प्रधान गोपीचंद को बताया। प्रधान ने जब उसे उठाने के लिए पकड़ा तो उन्हें भी करंट लग गया। सूचना मिलते ही कृष्ण मुरारी का भाई अरविंद वहां पहुंच गया। 

उसने तारों को छुआ तो उसे भी करंट लगा। उपस्थित लोगों ने अरविंद को डंडा मारकर तारों से छुड़ाया। परिजन उसे एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली ले गए।

जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। ग्राम प्रधान गोपीचंद ने बताया कि मितुल के पिता मेवाराम दृष्टिहीन हैं मितुल खेतीबाड़ी करता था। मितुल की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close