जलभराव और गंदगी को लेकर बरनी गांव के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जलभराव और गंदगी को लेकर बरनी गांव के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Thursday, November 14, 2024 | November 14, 2024 Last Updated 2024-11-14T13:33:33Z
    Share
जलभराव और गंदगी को लेकर बरनी गांव के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बिल्सी बदायूं।अंबियापुर विकास खंड क्षेत्र के गांव बरनी में मुख्य सड़क काफी लंबे समय से जर्जर स्थिति में है। उस पर हर समय दूषित जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी रहती है। इसके कारण यहां कभी भी संक्रामक रोग फैल सकते है। बावजूद इसके कोई भी अधिकारी उनकी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

आक्रोशित ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की।गांव निवासी नारायन देवी ने बताया कि लंबेे समय से इस सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है।

इसके कारण सड़क पूरी तरह से जर्जर स्थिति में पहुंच गई है। साथ ही उसमें गड्ढे भी हो गए हैं, जिनमें हर समय दूषित जलभराव की समस्या बनी रहती है। गीतम सिंह ने कहा कि जर्जर सड़क पर हो रहे दूषित जलभराव और गंदगी को लेकर कई बार ग्राम प्रधान और ब्लॉक के अधिकारियों को अवगत कराया गया,

मगर आज तक किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया, जिससे समस्या दिनों दिन गंभीर होती जा रही है ।गांव के अन्य लोगों ने बताया कि जर्जर सड़क होने के कारण कीचड़ और गंदगी से आने-जाने में काफी परेशानी होती है। वहीं गंदगी के कारण यहां के लोगों का सांस लेना भी दुश्वार रहता है।

उन्होंने इस समस्या से अधिकारियों को कई बार अवगत कराया है। मगर किसी ने भी उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने डीएम से गांव की इस सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।

 इस मौके पर गोपाल सिंह, दिनेश कुमार सिंह, बरफा देवी, सरोजा देवी, प्रमोद कुमार, जगपाल सिंह, आदेश कुमार, दिनेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close