ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन एकल में आराध्या ने 3-2 से जीता मैच

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन एकल में आराध्या ने 3-2 से जीता मैच

Sunday, December 15, 2024 | December 15, 2024 Last Updated 2024-12-15T10:24:59Z
    Share
ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन एकल में आराध्या ने 3-2 से जीता मैच
बिसौली ।इस्लामनगर में चल रही ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। बैडमिंटन एकल में आराध्या ने 3-2 से मैच अपने नाम कर लिया। वहीं अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से ब्लॉक इस्लामनगर में उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तहत दूसरे दिन भी खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। सबसे पहले बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। इसमें सब जूनियर बैडमिंटन एकल वर्ग में अगस्त्य शर्मा का मैच सूर्यांश चौधरी से हुआ।

 अगस्त्य ने 2-1 से मैच अपने नाम कर लिया।जूनियर बैडमिंटन एकल वर्ग में आराध्या शर्मा का मैच तान्या वार्ष्णेय के साथ हुआ। शुरुआत से ही दोनों खिलाड़ी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पहले तान्या ने 2-0 से बढ़त बनाई, लेकिन आराध्या ने वापसी करते हुए

 3-2 से यह मैच अपने नाम कर लिया। जूनियर वर्ग के बैडमिंटन युगल में प्रियांशी व अंबिका रस्तोगी की टीम ने 5-2 से यह मैच अपने नाम किया।
वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में वीआरएसएस

 स्कूल की टीम ने इस्लामनगर की टीम को 6-4 से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। कार्यक्रम का संचालन व आयोजन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रंजीत सिंह ने किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close