जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में शनिवार को एनएसएस इकाइयों के तत्वावधान में एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में शनिवार को एनएसएस इकाइयों के तत्वावधान में एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन

Sunday, December 15, 2024 | December 15, 2024 Last Updated 2024-12-15T10:51:08Z
    Share
जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में शनिवार को एनएसएस इकाइयों के तत्वावधान में एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजनरामपुर : कार्यक्रम में स्वयंसेवी अनिकेत का महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्वयंसेवी अनिकेत ने प्री-आरडीसी को सफलतापूर्वक पूरा कर राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस कैंप में भाग लेंगे। अनिकेत की इस उपलब्धि से कॉलेज में खुशी का माहौल बना हुआ है। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विपन शर्मा और प्रोफेसर रंजू बाला नेगी ने की। अनिकेत ने अपनी उपलब्धियों और अनुभव को छात्रों के साथ साझा किया। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने कार्यों और प्रयासों से वे अपने माता-पिता, कॉलेज, 

पूरे प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। कॉलेज के प्रोफेसर और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विपिन शर्मा ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे इसी प्रकार मेहनत से अपना कार्य करें और आगे बढ़ें। 

उन्होंने अनिकेत की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों और प्रोफेसरों ने अनिकेत की उपलब्धियों के लिए उनकी सराहना की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close