राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 42385 वादों का निस्तारण
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्वारा आज दिनांक 14.12.2024 को जनपद बदायूँ में समय पूर्वान्ह 10:00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं श्री मनोज कुमार तृतीय एवं समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, समस्त बैंक के अधिकारीगण व समस्त न्यायिक कर्मचारीगण, पराविधिक स्वयंसेवकगण आदि उपस्थित रहे। इसके उपरान्त माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या-1, बदायूं, श्री सुयश प्रकाश श्रीवास्तव, माननीय अपर जिला एवं
सत्र न्यायाधीश / नोडल अधिकारी, रा०लो०अ०, बदायूं, श्री सौरभ सक्सेना, सहायक महाप्रबन्क एक एस.एम.ई. बरेली, श्री राजीव कुमार अग्रवाल, मुख्य प्रबन्धक, बदायूं श्री नवल किशोर अग्रवाल, भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा प्रबन्धक श्री पी.पी.सिन्हा अग्रणी जिला प्रबन्धक, बदायूं, श्री रीकेश रंजन, क्षेत्रीय प्रबन्धक, प्रथमा यूपी. ग्रामीण बैंक,
बदायूं, श्री रामौतार शर्मा, मुख्य प्रबन्धक, बैंक ऑफ बडौदा, बदायूं, श्री विनोद कुमार, शाखा प्रबन्धक यूको बैंक, श्री प्रदीप कुमार एवं वित्तीय साक्षरता सलाहकार, श्री राजेश कुमार सक्सेना द्वारा माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं को सम्मान स्वरूप पौधे भेंट किये गये।
श्री मनोज कुमार तृतीय, जनपद न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा इस अवसर पर विचार व्यक्त किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को राष्ट्रीय लोक कल्याणकारी दिवस के रूप में आयोजित किया जाना चाहिए एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगणों व बैंक अधिकारीगणों को अधिक से अधि एक वादों के निस्तारण के लिए अग्रिम बधाई दी। इसी क्रम में दिव्यांगजन विभाग के अधिकारीगण के सौजन्य श्री मनोज कुमार तृतीय, जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा 01 ट्राई साइकिल व 03 वैसाखी का वितरण किया गया।
राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, बदायूं एवं अपर प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय, बदायूं द्वारा अपने न्यायालयों में आपसी समझौते के आधार पर कुल 146 पारिवारिक विवादों का निस्तारण किया गया।
श्रीमती डा० मचला अग्रवाल, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बदायू द्वारा कुल 56 मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाओं का निस्तारण कर अंकन 4,44,51,000/- रुपये की धनराशि पीड़ितों को बतौर क्षतिपूर्ति दिलायी गयी।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन से सम्बन्धित वादों में विभिन्न बैंकों के 1213 मामले, भारत संचार निगम लि० के 19 मामले, राजस्व सम्बन्धित 393 मामले, स्थानीय निकाय के 919 मामले एवं अन्य प्रकार के 33741 मामले निस्तारित हुये। इस प्रकार प्री-लिटिगेशन 35457 मामलों का एवं न्यायालयों में लम्बित फौजदारी एवं सिविल वादों में 6928 वादों का निस्तारण हुआ। इस प्रकार उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 42385 वादों का निस्तारण हुआ।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायालय बदायूँ के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, सभी सम्बन्धित बैंक के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, स्वयंसेवकगण, उपस्थित हुये। सभी के समेकित प्रयासों से उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सका है।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ