बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया कैंप में 45 लोगों ने कराया ओटीएस : चार लाख हुए जमा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया कैंप में 45 लोगों ने कराया ओटीएस : चार लाख हुए जमा

Sunday, December 22, 2024 | December 22, 2024 Last Updated 2024-12-22T13:08:21Z
    Share
बिल्सी तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया कैंप में 45 लोगों ने कराया ओटीएस : चार लाख हुए जमा

बिल्सी  तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया और नगर के बिजलीघर पर शनिवार को बिजली विभाग की ओर से संचालित की जा रही एक मुश्त समाधान योजना के तहत एक शिविर को आयोजित किए गए। 

जिसमें कुल 45 लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपना ओटीएस में पंजीकरण कराया। जेई दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बांस बरोलिया शिविर में 14 लोगों ने ओटीएस कराया। साथ ही 45 हजार रुपए की बकाया राशि भी जमा कराई गई। 

इस मौके पर राजेश कुमार, प्रेमपाल, सूरज पटेल, बाबूराम, सुगरपाल, सत्यपाल आदि कर्मचारी मौजूद रहे। इधर नगर के बिजलीघर पर 31 लोगों ने ओटीएस अपना कराया। साथ ही साढे़ तीन लाख रूपए की बकाया धनराशि को भी उपभोक्ताओं से जमा कराया गया। 

उन्होंने बताया कि शिविर में बिजली संबंधी अन्य समस्याओं का भी निराकरण किया गया। साथ ही उपभोक्ताओं सरकार की ओर चलाई जा रही ओटीएस योजना की जानकारी दी गई।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close