रामपुर। जनपद रामपुर के नगर क्षेत्र को सौन्दर्यीकरण कराये जाने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी जोगेंदर सिंह ने पुलिस अधीक्षक रामपुर विद्यासागर मिश्र, नगर मजिस्ट्रेट एवं अधिशासी अधिकारी रामपुर के साथ निरीक्षण कर भौतिक स्थिति का जायजा लिया गया।
रोशन बाग में असुरक्षित पड़े पार्क को सुरक्षित कराये जाने के उद्देश्य से कराये जा रहे निर्माण कायों एवं रिक्त प्लाट में पड़े कूड़े के निस्तारण उपरान्त सुरक्षित कराये गये प्लाट को देखा गया।
अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रामपुर को निर्देशित किया गया कि नगर पालिका की शासकीय भूमि पर अवैध रूप से किये गये अतिक्रमण को अभियान चलाकर नियमानुुसार हटवाते हुए सौन्दर्याीकरण किया जाये।
अधिशासी नगर पालिका को यह भी निर्देश दिये गये कि नगर पालिका की आय में वृद्वि लाये जाने हेतु असुरक्षित पड़ी भूमि को सुरक्षित करते हुए उस पर काम्पलैक्स आदि का निर्माण कराये जाने हेतु प्रभारी अधिकारी के माध्यम से कार्ययोजना प्रस्तुत की जाये।