जनपद सम्भल में मुस्लिम आबादी में 46 साल बाद खुला शिव मन्दिर 1978 में दंगे के बाद हिंदू परिवार ने छोड़ा था ये घर।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जनपद सम्भल में मुस्लिम आबादी में 46 साल बाद खुला शिव मन्दिर 1978 में दंगे के बाद हिंदू परिवार ने छोड़ा था ये घर।

Saturday, December 14, 2024 | December 14, 2024 Last Updated 2024-12-14T15:35:12Z
    Share
जनपद सम्भल में मुस्लिम आबादी में 46 साल बाद खुला शिव मन्दिर 1978 में दंगे के बाद हिंदू परिवार ने छोड़ा था ये घर।
उत्तर प्रदेश के संभल जिले के महमूद खां सराय में एक बंद मकान में शिव मंदिर मिला है। यह मकान 1978 के दंगे के दौरान हिंदू परिवार का था। बाद में इसको बेच दिया गया। बताया जा रहा है कि तब से यह बंद पड़ा था।
संभल के शाही जामा मस्जिद क्षेत्र में शनिवार सुबह जिला प्रशासन ने अतिक्रमण और बिजली चोरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इस दौरान 46 साल से बंद भगवान शिव का मंदिर खुलवाया गया। यह मंदिर महमूद खा सराय इलाके में एक बंद मकान में पाया गया, जो 1978 के दंगे के दौरान हिंदू परिवार का था। उसे
बाद में मकान बेच दिया गया और तब से यह बंद पड़ा था। जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की निगरानी में मंदिर की सफाई कराई गई और कुएं की खुदाई शुरू कराई गई है। जिलाधिकारी राजेन्द्र पेंसिया ने बताया कि मकान के मालिकाना हक को लेकर जांच की जा रही है।
साथ ही, शाही जामा मस्जिद क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने और बिजली चोरी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी है। प्रशासन की टीम ने इलाके में सड़कों, नालों से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए इस अभियान में तीन सौ (300) से अधिक मकानों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इनमें कई मस्जिदें भी शामिल हैं।  चैकिंग  अभियान  के वक्त टीम ने पाया कि एक मस्जिद में 59 पंखे, एक फ्रिज, वॉशिंग मशीन और 25-30 लाइट प्वाइंट बिजली चोरी से चलाए जा रहे थे। 

विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता नवीन गौतम ने बताया कि दोषियों पर कार्रवाई हो रही है। पुलिस ने बिजली विभाग की टीमों की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में दो प्लाटून पुलिस बल तैनात किया है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
मस्जिदों में भी बिना कनेक्शन चलती मिली बिजली
नखासा थाना क्षेत्र में डीएम डॉ राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने रायसत्ती, नखासा, 

हिन्दूपुरा खेड़ा और दीपा सराय में चेकिंग अभियान चलाया। कई मकानों में बिजली चोरी पकड़ी है। इसमें कई मस्जिदें भी शामिल हैं। सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की जानी है। लाखों रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने बताया कि सम्भल शहर में सबसे ज्यादा लाइनलॉस इन्हीं इलाके में होता है। हर महीने करोड़ों रुपये की बिजली चोरी की जाती है। बिजली विभाग की टीम प्रभावी तरीके से कार्रवाई नहीं कर पाती है। इसलिए यह कार्रवाई शनिवार की सुबह से शुरू कराई गई है। बताया कि अतिक्रमण भी हटवाया जा रहा है।

जिले के महमूद खां सराय में एक बंद मकान में शिव मंदिर मिला है। यह मकान 1978 के दंगे के दौरान हिंदू परिवार का था। बाद में इसको बेच दिया गया। बताया जा रहा है कि तब से यह बंद पड़ा था।

सम्भल के शाही जामा मस्जिद क्षेत्र में शनिवार सुबह जिला प्रशासन ने अतिक्रमण और बिजली चोरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया। इस दौरान 46 साल से बंद भगवान शिव का मंदिर खुलवाया गया। यह मंदिर महमूद खा सराय इलाके में एक बंद मकान में पाया गया, जो 1978 के दंगे के दौरान हिंदू परिवार का था।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close