ट्रक के द्वारा बाइक को टक्कर मारने के उपरांत 50 मीटर तक बाइक को घसीटा ।इस दौरान महिला के ऊपर से उतरा ट्रक का पहिया।
महिला की हुई दर्दनाक मौत,,
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
तेज रफ्तार से चल रहे एक ट्रक ने अपने आगे जा रही एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। बाइक पर पति-पत्नी और बेटा बैठे हुए थे। टक्कर मारने के दौरान बाइक को 50 मीटर तक घसीसटता हुआ ले गया,इस दौरान ट्रक का पहिया महिला के ऊपर से निकल गया और पिता एवं पुत्र दोनों ही ट्रक के नीचे बुरी तरीके से फंस गए। और महिला की मौत हो गई, पिता एवं पुत्र दोनों को जैक लगाकर ट्रक के बाहर निकल गया।
उक्त मामला जिला बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र का है, रामपुर के थाना कैमरे के ग्राम डांडिया के रहने वाले विरासत अली अपनी पति समा उम्र 35 साल और बेटे सोने के साथ नवाबगंज के गांव सिरोलिया आए हुए थे आज शनिवार को दोपहर के समय अपने बीमार साढ़ू को देखकर वापस अपने घर बाइक से जा रहे थे।
इसी दौरान हाफिजगंज बाईपास के किराए पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, बाइक करीब 50 मीटर तक में फंसकर घसीटती हुई चली गई। बाइक पर बैठी हुई समय के ऊपर से ट्रक का अगला पहिया उतर गया ।जिससे उसकी पत्नी सायमा की मौके पर ही मृत्यु हो गई ।वही पिता और उनका 10 साल का बेटा सनी ट्रक के नीचे बुरी तरह से फस गया।ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पिता और पुत्र को ट्रक के नीचे जैक लगाकर बा मुश्किल बाहर निकाला। पिता और पुत्र दोनों बुरी तरीके से घायल हो गए थे। उक्त घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई उसके उपरांत थाना हाफिजगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला के शब को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जुट गई।