महिला ने पति को पीटा, बचाने आए ससुर-ननद के हाथ में काटकर घायल किया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महिला ने पति को पीटा, बचाने आए ससुर-ननद के हाथ में काटकर घायल किया

Tuesday, December 24, 2024 | December 24, 2024 Last Updated 2024-12-25T03:41:02Z
    Share
महिला ने पति को पीटा, बचाने आए ससुर-ननद के हाथ में काटकर घायल किया
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेह नगला में आज मंगलवार को एक महिला ने पति द्वारा मोबाइल फोन मांग लिया। जिसके बाद उसकी पत्नी आक्रोशित हो उठी, जिसके बाद उसने अपने पति की पिटाई करना शुरु कर दी। बचाने के लिए आए अपने ससुर और ननद के हाथ में दांत काटकर घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित ससुर ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

 जिसपर पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। वहीं आरोपी महिला के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक गांव फतेह नगला निवासी प्रशांत कुमार और उसकी पत्नी प्रीति से किसीन किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता है। दो माह पहले प्रीति ने अपने पति के पैर में डंडा मार कर उसका पैर तोड़ दिया। 

जिसका इलाज चल रहा है। आज मंगलवार की सुबह प्रशांत ने अपनी पत्नी प्रीति से मोबाइल फोन को मांगा था। जिस उसने देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों में काफी कहासुनी होने लगी। उसके बाद प्रीति ने घायल पति की पिटाई करना शुरु कर दी। जिसके बाद प्रशांत के पिता चंद्रभान और उसकी छोटी बहन पिंकी भाई को बचाने के लिए आगे आई।


 जिसके बाद आक्रोशित प्रीति ने अपने ससुर और ननद पिंकी के हाथ में अपने दांतों से काट कर घायल कर दिया। इसके बाद पीड़ित चंद्रभान ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। जिसपर पुलिस ने पहले घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। साथ ही आरोपी प्रीति के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close