मिलक पुलिस द्वारा थाने पर नियुक्त समस्त अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा दंगा नियन्त्रण का अभ्यास किया।
जनपद रामपुर/मिलक:-जिलाधिकारी रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर द्वारा कानून व्यवस्था को सदृढ़ बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सी.ओ. मिलक जनपद रामपुर के कुशल नेतृत्व मे कोतवाली मिलक
पुलिस द्वारा आज दिनांक 07/12/24 को बिलासपुर रोड पैट्रोल पम्प के सामने पड़े खाली मैदान में थाना स्थानीय पर नियुक्त समस्त अधिकारी व कर्मचारी गण के द्वारा दंगा नियन्त्रण का अभ्यास किया जिसमे क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह परिहार मिलक,
अपराध निरीक्षक राघवेन्द्र प्रताप सिंह मय स्टाफ एंव महिला परामर्श केन्द्र प्रभारी समस्त स्टाफ के मौजूद रहे, क्षेत्राधिकारी मिलक द्वारा उपस्थित समस्त स्टाफ को दंगा होने के समय दंगे से निपटने एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु दिशा निर्देश दिये गये।