सामाजिक समरसता के रुप मनाई गई : डा भीमराव अंबेडकर की पुण्यततिथि

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सामाजिक समरसता के रुप मनाई गई : डा भीमराव अंबेडकर की पुण्यततिथि

Saturday, December 7, 2024 | December 07, 2024 Last Updated 2024-12-07T13:56:06Z
    Share
सामाजिक समरसता के रुप मनाई गई : डा भीमराव अंबेडकर की पुण्यततिथि
बिल्सी  नगर के सिरासौल रोड स्थित गल्ला मंडी के गेस्ट हाउस में शुक्रवार को डा.भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि सामाजिक समरसता के रुप में मनाई गई। यहां विधायक हरीश शाक्य और पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर समेत भाजपा कार्यरकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।


साथ ही उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। विधायक ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर ने समाज में लोगों को बेहतर तरीके से जीने का अधिकार दिया। साथ ही समाज में फैली विभिन्न सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए तमाम संदेश भी दिए। यहीं कारण है

 कि लोग आज समाज में एक समानता के साथ अपना जीवन व्यतीत कर रहे है। इतना ही नहीं उन्होंने देश को चलाने के लिए लिखित संविधान दिया। जिससे देश की सारी व्यवस्थाओं को संचालित किया जा रहा है।

इस मौके पर सभासद प्रखर माहेश्वरी, विवेक राठी, अजय प्रताप सिंह, मोहित गुप्ता, संजीव वाष्र्णेय, उमेश बाबू, लोकेश बाबू, सुधीर सोमानी, गगन राठी, सूर्यप्रकाश देवल, सत्यपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close