बिल्सी के गांव पिंडौल में शुरु हुआ रुद्र यज्ञ : श्रध्दालुओं ने की परिक्रमा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी के गांव पिंडौल में शुरु हुआ रुद्र यज्ञ : श्रध्दालुओं ने की परिक्रमा

Saturday, December 7, 2024 | December 07, 2024 Last Updated 2024-12-07T14:00:10Z
    Share
बिल्सी के गांव पिंडौल में शुरु हुआ रुद्र यज्ञ : श्रध्दालुओं ने की परिक्रमा

बिल्सी। शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल से प्राथमिक स्कूल के निकट स्थित कथा स्थल पर आज से पांच दिवसीय पंच कुंडीय रुद्र यज्ञ शुरु किया गया। आचार्य विष्णु चित काशी द्वारा यहां यज्ञ कराया गया। लोगों ने यज्ञशाला पहुंच कर परिक्रमा लगाकर पूजा-अर्चना की।

आचार्य यज्ञ की महिमा बताते हुए कहा कि रूद्र यज्ञ एक प्रमुख हिंदू अनुष्ठान है, जो भगवान शिव की पूजा और आराधना के लिए किया जाता है। यह यज्ञ भगवान शिव के रूद्र रूप की पूजा के लिए किया जाता है, जो उनके सबसे शक्तिशाली और प्रभावशाली रूपों में से एक है।

उन्होने बताया कि रूद्र यज्ञ का मुख्य उद्देश्य भगवान शिव की पूजा और आराधना करना है। रूद्र यज्ञ के दौरान, भगवान शिव की पूजा और आराधना के माध्यम से पापों का नाश किया जाता है। इसके अलावा रूद्र यज्ञ करने से सुख और समृद्धि प्राप्त की जाती है।

इसके करने से आध्यात्मिक विकास भी होता है। इसलिए लोगों को इस यज्ञ को करना चाहिए। इस मौके पर अंकित शर्मा, मुनेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, राजेश गुप्ता, रमेश चंद शर्मा, अजय पाल शर्मा, मंजू शर्मा, विकास शर्मा, जगमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close