बिल्सी में भक्तों ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक : बांटा प्रसाद

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी में भक्तों ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक : बांटा प्रसाद

Monday, December 23, 2024 | December 23, 2024 Last Updated 2024-12-24T07:12:54Z
    Share
बिल्सी में भक्तों ने किया भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक : बांटा प्रसाद

बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में आज सोमवार को भक्तों ने भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। साथ ही कई अन्य धार्मिक आयोजन भी किए। भक्तों ने बताया कि रुद्राभिषेक एक पवित्र और महत्वपूर्ण हिंदू अनुष्ठान है, 

जिसमें भगवान शिव की पूजा और अभिषेक किया जाता है। यह अनुष्ठान भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है। रुद्राभिषेक में भक्तों द्वारा भगवान शिव की मूर्ति या शिवलिंग पर यहां भक्तों ने जल, दूध, गंगाजल, पंचामृत से अभिषेक किया। 

इसके अलावा यहां भक्तों द्वारा विभिन्न प्रकार के मंत्रों और स्तोत्रों का जाप भी किया। बताते है कि रुद्राभिषेक करने से पापों का नाश होता है, भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है,

 रुद्राभिषेक करने से आध्यात्मिक विकास होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है। इसलिए लोगों को रुद्राभिषेक जरुर करना चाहिए। बाद में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर मुन्नालाल, उज्ज्वल वाष्र्णेय, गोपाल वाष्र्णेय, सौरभ वाष्र्णेय, उमेश चंद्र हनी आदि भक्त मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close