बहजोई में निकाला गया बाल व शिशु स्वयंसेवकों का पथ संचलन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बहजोई में निकाला गया बाल व शिशु स्वयंसेवकों का पथ संचलन

Sunday, December 22, 2024 | December 22, 2024 Last Updated 2024-12-22T11:24:45Z
    Share
बहजोई में निकाला गया बाल व शिशु स्वयंसेवकों का पथ संचलन

बहजोई: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से नगर में बाल व शिशु स्वयंसेवकों का पथ संचलन निकाला गया। जिसमें गणवेशधारी बाल व शिशु स्वयंसेवकों ने सभी को आकर्षित किया। इस दौरान उनका फूलों की वर्षा कर स्वागत भी किया गया।

रविवार को बहजोई में निकले बाल व शिशु संचलन में 4 से 15 वर्ष तक के स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।
पथ संचलन से पूर्व बाल स्वयंसेवकों को देश पर मिटने वाले वीरों के गुणों का बखान करने वाले देश भक्ति गीतों की श्रृंखला का गायन कराया गया। इस अवसर पर जिला संघचालक अनिल शास्त्री ने बाल स्वयंसेवकों को अनुशासित रहते हुए
 राष्ट्रीय अस्मिता, एकता, अखंडता की रक्षा करने का संदेश दिया। कहा कि संघ की शाखााओं में अच्छे संस्कारों की शिक्षा दी जाती है। अनुशासन का महत्व बताया जाता है। यह अनुशासन दैनिक जीवन में भी नजर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पथ संचलन में सभी स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर चलते हैं।

 एक ही गणवेश में रहकर सामूहिक एकता व अनुशासन का परिचय देते हैं। समाज में अच्छे संस्कारों को प्राप्त करने के साथ दुष्ट व अन्यायी लोगों का संहार या उन्हें सबक सिखाने से भी पीछे नहीं हटना चाहिए।
संघ ने हमेशा सभी धर्मों का सम्मान करते हुए प्रत्येक देशवासी को धार्मिक, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को प्रेरित किया है।


पथ संचलन मौहल्ला नारायण टोला स्थित हीरा देवी तोता राम इंटर कॉलेज से आगरा-अलीगढ़ हाइवे से बहजोई के मुख्य चौराहे से होकर ब्रहम बाजार, गोलागंज, नारायण टोला होते हुए हीरा देवी स्कूल में पहुंचकर सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला प्रचारक दीपक कुमार, नगर प्रचारक अमन भारत, 

सह जिला कार्यवाह सम्भव जैन,मुख्य शिक्षक कृष्णा, मनोज कारसेवक, सतीश चन्द्र शर्मा,अवनेश नानू सर्राफ, अरविंद वार्ष्णेय एडवोकेट, लव शर्मा, अश्विनी, मुकेश, कुशाग्र जैन, सागर,विशाल, कौशल, आकाश, ध्रुव, माधव आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close