राष्ट्रपति प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन यूपी जिला अधिकारी सहसवान को सोपा।
सहसवान आज उप जिलाधिकारी सहसवान को मोहम्मद कमर चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारी ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध संबंधी ज्ञापन दिया ज्ञापन में कहा है
कि इस्लाम धर्म शांति सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश देता है इस मजहब के आखिरी पैगंबर मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को अमन कर दिया अमन का पैगाम दिया है विश्व के सभी मुसलमान अल्लाह और रसूल के बताए रास्ते पर चलते हैं
वर्तमान समय में सियासी अफरा तफरी का माहौल है और अल्पसंख्यक समुदाय पर अत्याचार किया जा रहा है साथ ही साथ उनके मानवाधिकारों का दमन कर उनके विरुद्ध हिंसक घटनाएं हो रही है
जिससे बांग्लादेश के अल्पसंख्यक असुरक्षित से प्रतीत हो रहे हैं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच बांग्लादेश में हो रही दमनकारी घटनाओं का कड़ा विरोध करती है
तथा यह मांग करती है कि बांग्लादेश के अल्पसंख्यक पर हो रहे अत्याचार रोका जाए ज्ञापन देने वालों में यूनुस देवेंद्र प्रजापति रईस पठान सरताज अकरम अनवर आदि के हस्ताक्षर हैं