पुलिस ने किसान को धमका कर वसूले 50000 फिर भी कर दी जेसीबी सीज,,
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
पीलीभीत पीलीभीत जिले के तहसील बीसलपुर के अंतर्गत होशियापुर गांव मे गत दिवस एक किसान अपने खेत में जेसीबी मशीन की सहायता से पेड़ों की पुरानी जडें निकलवा रहा था। किसी की सूचना पर थाना बीसलपुर पुलिस के उप निरीक्षक जितेंद्र ने मौके पर पहुंचकर वहां पर मौजूद कार्य कर रहे लोगों को पकड़ लिया। और बिना परमिशन के खुदाई करने पर किसान को धमकाया उसके उपरांत पीड़ित किसान से₹50000 भी वसूल लिए। उसके बाद राजस्व विभाग के किसी भी अधिकारी के बिना मौके पर पहुंचे पुलिस ड्राइवर योगेंद्र और उप निरीक्षक जितेंद्र ने उनके साथ गाली गलौज एवं मारपीट भी की, रुपए वसूलने के बाद भी वहां पर मौजूद जेसीबी को सीज कर दिया। इससे परेशान होकर पीड़ित किसान ने जहर पी लिया।
जहर पीने के उपरांत किस की हालत गंभीर होने पर वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे सीएचसी बीसलपुर पहुंचाया, हालत गंभीर होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विषय पर से जिला अस्पताल पीलीभीत को रेफर किया गया।
थाना बीसलपुर में तैनात उप निरीक्षक जितेंद्र से आसपास गांव की जनता बहुत ही ज्यादा परेशान हो चुकी है। उपनिरीक्षा जितेंद्र पूरे दिन थाने में बैठकर करवाते हैं लोगों से अवैध वसूली। जनमानस की नहीं होती है कोई सुनवाई ।