रामपुर बरेली नेशनल हाईवे पर दो लोगों की पीट पीटकर कर दी नृशंस हत्या क्षेत्र में फैली दहशत

Notification

×

All labels

All Category

All labels

रामपुर बरेली नेशनल हाईवे पर दो लोगों की पीट पीटकर कर दी नृशंस हत्या क्षेत्र में फैली दहशत

Monday, December 16, 2024 | December 16, 2024 Last Updated 2024-12-16T12:05:28Z
    Share
रामपुर बरेली नेशनल हाईवे पर दो लोगों की पीट पीटकर कर दी नृशंस हत्या क्षेत्र में फैली दहशत
रामपुर। आपको बताते हैं बीते रविवार की रात शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रामपुर बरेली नेशनल हाईवे पर निकट पेट्रोलियम के पास रोशन बाग के अहमदनगर जागीर गांव निवासी फरजन अली (50) की पंचर जोड़ने की दुकान है। 

फरजन अली का बेटा मुजफ्फर अली ने बताया कि बीती रविवार की रात उसके पिता फरजन अली दुकान में सो रहे थे। सोमवार की सुबह जब मुजफ्फर अली दुकान खोलने आया तो वहां पिता का लहूलूहान शव देखकर उसके होश उड़ गए।
 उसने तुरंत घटना की सूचना सिविल लाइंस थाना पुलिस को दी। वही मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित एक कार वर्कशॉप के बाहर चौकीदार ताहिर (45) ड्यूटी पर तैनात था। रात ही बदमाशों ने उसकी भी हत्या कर दी जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावरों ने पहले फरजन के ऊपर हमला किया। वही फरजन की चीज पुकार की आवाज सुनकर जब ताहिर उसे बचाने पहुंचा तो हमलावरों ने उसे भी बेरहमी से मौत की घाट उतार दिया। 

अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस घटना की कारणों का पता लग रही है। उन्होंने बताया कि दोनों की डेड बॉडी पर चोट की निशान हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close