कस्तूरी लाल इंटर कॉलेज में आज स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कस्तूरी लाल इंटर कॉलेज में आज स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Saturday, December 7, 2024 | December 07, 2024 Last Updated 2024-12-07T16:30:07Z
    Share
श्री कस्तूरी लाल इंटर कॉलेज में आज स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया 
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली

आज दिनांक 7 दिसंबर 2024 को श्री कस्तूरी लाल इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई ने कार्यक्रम अधिकारी प्रवक्ता इसरार अहमद के निर्देशन में द्वितीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन विद्यालय में किया।
 जिसके तहत विद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सभी स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं विद्यालय की सफाई की एवं संपूर्ण विद्यालय परिवार को साफ सफाई रखने हेतु उपाय बताएं ।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मोहम्मद इदरीश ने विद्यार्थियों के कार्य की सराहना की ,एवं साफ सफाई के फायदे बताये ।विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्री चंद्रपाल सागर जी ने सफाई से होने वाले लाभों के बारे में स्वयंसेवकों को बताया ।
 इस मौके पर अध्यापकों में वंशिका यादव, धीरेंद्र पाल, अमृता मिश्रा एवं स्वयंसेवकों में रुचि,यशवाला, सुषमा, मुस्कान,दुर्गा हिमांशु , वंदना ,जेवा कमल सिंह ,आदि मौजूद रहे
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close