नागेश्वर धाम मंदिर पर हुआ भागवत कथा का आयोजन।
मुजरिया=मुजरिया के नागेश्वर धाम मंदिर पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा के समापन पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
नगला सालार स्थित क्षेत्र के प्राचीन नागेश्वर धाम मंदिर पर विगत दिनों से आयोजित श्रीमद भागवत कथा का मंगलवार को समापन हो गया।
कथा समापन पर कथावाचक सुनील शास्त्री ने भगवद्गीता के उपदेशों का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को मन की शांति और आनंदित करने का उपदेश दिया।
सुनील शास्त्री ने कहा कि कथा श्रवण करने से मन को शांति और आनंद प्राप्त होता है।
गांव नगला सालार के सभी आयोजक भक्तों ने समापन आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कराया।
इस अवसर पर क्षेत्र के आसपास के गांवों की अच्छी खासी भीड़ रही।