बिल्सी के गांव पिंडौल में यज्ञ से पहले महिलाओं ने निकाली : कलश यात्रा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी के गांव पिंडौल में यज्ञ से पहले महिलाओं ने निकाली : कलश यात्रा

Friday, December 6, 2024 | December 06, 2024 Last Updated 2024-12-06T11:21:38Z
    Share
बिल्सी के गांव पिंडौल में यज्ञ से पहले महिलाओं ने निकाली : कलश यात्रा

बिल्सी। बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के गांव पिंडौल से प्राथमिक स्कूल के निकट स्थित कथा स्थल कल छह दिसंबर से शुरु होने वाले यज्ञ से पहले यहां गांव की महिलाओं द्वारा एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

इससे पहले यहां कई धार्मिक अनुष्ठान के साथ पोथी पूजन किया गया। उसके बाद कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा गांव की गलियों में भक्तिभाव से माथे पर कलश लेकर माताएं व बहनें भोलेनाथ के जयकारे की गुंज से माहौल भक्तिमय हो गया।

 कलश यात्रा में शामिल माताओं ने जल लेकर गांव भ्रमण कर कथा स्थल पर कलश स्थापित किए। बताते है कि पंडित श्री संत निराला फर्रुखाबाद द्वारा यहां छह दिन तक यज्ञ कराया जाएगा।

 जिसमें गांव के अलावा आसपास के लोग यहां पहुंच कर आहुतियां देगें। इस मौके पर अंकित शर्मा, मुनेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, राजेश गुप्ता, रमेश चंद शर्मा, अजय पाल शर्मा, मंजू शर्मा, विकास शर्मा, जगमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close