बिल्सी में श्री बालाजी भक्त मंडली ने चोला चढ़ाकर किया : चालीसा का पाठ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी में श्री बालाजी भक्त मंडली ने चोला चढ़ाकर किया : चालीसा का पाठ

Sunday, December 22, 2024 | December 22, 2024 Last Updated 2024-12-22T09:20:35Z
    Share
बिल्सी में श्री बालाजी भक्त मंडली ने चोला चढ़ाकर किया : चालीसा का पाठ
बिल्सी। नगर के तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर शनिवार को नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बालाजी महाराज पर चोला चढ़ाकर भव्य श्रृंगार किया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। 

आरती के अलावा यहां हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बाद में प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर उदयराज कोहली, सौरभ देवल, निशान्त देवल, जितेन्द्र शर्मा,

 रितिक, प्रांजल देवल, मंयक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। इधर नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार में मंहत संजय शर्मा और गुधनी खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललतेश्वर जी 

महाराज श्री बालाजी महाराज पर चोला चढा़कर विभिन्न कार्यक्रम संपन्न किए गए। बाद में लोगों को प्रसाद का वितरण भी किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close