धनराज बिल्डर्स के मालिक समेत चार लोगों पर हुआ ठगी का मुकदमा दर्ज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

धनराज बिल्डर्स के मालिक समेत चार लोगों पर हुआ ठगी का मुकदमा दर्ज

Friday, December 13, 2024 | December 13, 2024 Last Updated 2024-12-13T09:35:05Z
    Share
धनराज बिल्डर्स के मालिक समेत चार लोगों पर हुआ ठगी का मुकदमा दर्ज
5.20 करोड रुपए ठगे जाने का मामला।।

नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली के जनकपुरी में रहने वाले कपड़ा व्यापारी अंकुर गुप्ता ने धनराज बिल्डर के मालिक राकेश शर्मा और उनके बेटे शशांक शर्मा सहित चार लोगों पर 5.20 करोड़ की ठगी के आरोप में अदालत के आदेश पर थाना प्रेम नगर में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उक्त चारों लोगों पर उधार ली गई रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है

 अंकुर के मुताबिक उनके मौसेरी साल नितिन भी जनकपुरी में रहते हैं नितिन से उनकी जान पहचान दोहोना की मॉडर्न विलेज कॉलोनी में रहने वाले धनराज बिल्डर के मालिक राकेश शर्मा और उनके बेटे शशांक शर्मा एवं प्रेम नगर के शिवगंगा आवास कॉलोनी के निवासी नवीन खत्री और हिंद टॉकीज के पीछे रहने वाले मिलन पोरवाल से करवाई थी। अंकुर ने बताया इन लोगों के द्वारा उन्हें बताया गया 

कि हेलो एक अच्छे बिल्डर हैं और बरेली के साथ-साथ पूरे प्रदेश में सरकारी आवास बनाते हैं। उन्हें एक प्रोजेक्ट के लिए पैसों की आवश्यकता है। राकेश एवं शशांक मिलन और नवीन ने भरोसा दिलाया कि बेवाने लाभांश के साथ-साथ रकम वापस कर देंगे।

अंकुर के मुताबिक उन्होंने 5 दिसंबर 2013 को उक्त आरोपियों को 4.50 करोड रुपए दिए थे इसके अलावा अलग-अलग तारीखों में आरोपियों ने उनसे 70 लख रुपए और ले लिए। कुछ समय पहले जब उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और कहा तुम्हें जो भी करना है कर लो हम रुपए वापस नहीं करेंगे। इस पर जब अंकुर ने पुलिस से उनकी शिकायत की तो पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं 

कि इसके बाद उन्होंने अदालत में अर्जी लगाई तब जाकर अदालत के आदेश पर थाना प्रेम नगर में उक्त आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इंस्पेक्टर प्रेम नगर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है उसके आधार पर जांच की जा रही है। 

उक्त आरोपियों ने अपने बंद खातों के दे दिए थे चेक, फिर बोले पूरे परिवार को जान से मार देंगे अगर दोबारा रुपए मांगे तो।।

अंकुर का आरोप है कि 4.50 करोड़ लेने के बाद आरोपियों ने उन्हें 4.90 करोड़ के चेक अपने बंद किए हुए खातों के दे दिए इसके बाद भी उन्हें पहचान मेटल करते रहे उक्त चारों लोगों ने 5 दिसंबर 2017 को उन्हें बताया कि उनके प्रधानमंत्री आवास योजना के 10 करोड रुपए फंसे हुए हैं उन्हें क्लियर करने के लिए 15 लख रुपए की और जरूरत है।भुगतान मिलते ही वह उसका पूरा पैसा मुनाफे के साथ वापस कर देंगे तो अंकुर ने उन लोगों को 15 लख रुपए और दे दिए ।

 उसके बाद कुछ महीने पहले 25 अक्टूबर 2024 को उन्होंने चारों लोगों से मिलकर जब अपनी रकम वापस मांगी तो उक्त चारों लोग गाली गलौज करने लगे और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी विधि। इस बाबत उन्होंने थाना प्रेम नगर में तहरी देने के साथ-

साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भी भेजी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब जाकर हमको अदालत का सहारा लेना पड़ा ।अब अदालत के आदेश पर थाना प्रेम नगर में उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close