थाना अध्यक्ष ने बुलाई व्यापारियों की मीटिंग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

थाना अध्यक्ष ने बुलाई व्यापारियों की मीटिंग

Sunday, December 15, 2024 | December 15, 2024 Last Updated 2024-12-15T15:26:30Z
    Share
थाना अध्यक्ष ने बुलाई व्यापारियों की मीटिंग
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली थाना फतेहगंज पूर्वी में कोतवाल संतोष कुमार सिंह के द्वारा आज दिन रविवार को एक व्यापारिक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें कोतवाल फतेहगंज पूर्वी का विशेष फोकस क्राइम को लेकर रहा। थाना अध्यक्ष ने समस्त व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर कैमरा लगवाने को लेकर और कैमरों की डायरेक्शन दुकान के बहार सड़क से दुकान की तरफ आ रहे
 व्यक्तियों पर रहे ,ऐसा विशेष रूप से ध्यान रखा जाए कहा , और समस्त व्यापारियों से अनुरोध किया कि अगर कोई भी संगदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो उसकी सूचना में कस्बे के कस्बा इंचार्ज या थाना अध्यक्ष को तुरंत दे। ऐसे कस्बे में कोई क्राईम न हो सके। बैठक में उपस्थित सभी लोगों से साइबर क्राइम को लेकर जानकारी दी, जिसमें अगर आपके मोबाइल पर बैंक से कोई कॉल आता है

 और वह कर्मचारी आपसे केवाईसी करने के लिए कहता है। तो पहले अपने बैंक में जाकर कन्फर्म करें उसके बाद ही केवाईसी को अपडेट करवाएं ,क्योंकि बैंक के द्वारा केवाईसी या ओटीपी से संबंधित कोई भी कॉल कस्टमर को नहीं किया जाता है और समस्त व्यापारियों से सहयोग करने की अपील भी की । मीटिंग में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक से भी जगह-जगह अलाव लगाने का आग्रह किया एवं एक रैन बसेरा का भी इंतजाम करने को कहा।

 जिस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत के द्वारा रैन बसेरा का इंतजाम कर दिया गया है जिसमें 20 फोल्डिंग चारपाई, रजाई गद्दे सहित पूरा इंतजाम किया गया है। अगर किसी भी व्यक्ति को कोई गरीब व्यक्ति या अन्य व्यक्ति कहीं रास्ते में सड़क पर सोता हुआ दिखाई दे तो उसको तुरंत नगर पंचायत कार्यालय में सूचना दें या रैन बसेरा में पहुंचाने का कष्ट करें। अलाव से संबंधित सवाल पर अध्यक्ष के द्वारा कहा गया की कुछ जगह पर अलाव लगाए जा रहे हैं 

जल्दी अलाव की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा उपस्थित व्यापारियों ने बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग पर बन रहे आरओबी (ओवर ब्रिज) से स्टेशन रोड पर लग रहे जाम से मुक्ति दिलाने को भी आग्रह किया, इस पर कोतवाल ने कंस्ट्रक्शन के मालिक अनिल गुप्ता से बात की और वहां पर सड़क के दोनों तरफ सुरक्षा गार्डों की व्यवस्था करने के लिए कहा। जिस स्टेशन रोड पर जाम न लग सके और व्यापारियों को कोई सुविधा न हो। 

इस दौरान मीटिंग में व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, संजीव गुप्ता सभासद ,पवन राज मिश्रा, विशाल अग्रवाल ,योगेश गोयल ,मोहन अग्रवाल सर्राफा व्यापारी, विशाल अग्रवाल, कुलदीप सिंघल ,राजेश गोयल, इकरार ,सद्दाम अंसारी, बबलू अंसारी ,डॉक्टर यशपाल सिंह, राजीव अग्रवाल सभासद, राहुल गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक, विनीत गुप्ता, राजीव गुप्ता, विनय अग्रवाल, संजय अग्रवाल ,विपिन अग्रवाल, रवि मिश्रा,

 आदि व्यापारी उपस्थित रहे, । पत्रकारों की तरफ से दैनिक जागरण पत्रकार आकाश अग्रवाल, अमर उजाला पत्रकार अजय उपाध्याय, हिंदुस्तान पत्रकार सत्येंद्र मिश्रा, स्वतंत्र भारत के पत्रकार, दैनिक आज के पत्रकार अवधेश शर्मा, एवं नेशनल 24 लाइव न्यूज से राजीव गुप्ता उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close