भारतीय किसान यूनियन टिकैत की तहसील परिसर में मासिक बैठक का आयोजन किया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भारतीय किसान यूनियन टिकैत की तहसील परिसर में मासिक बैठक का आयोजन किया गया

Monday, December 16, 2024 | December 16, 2024 Last Updated 2024-12-16T12:33:48Z
    Share
भारतीय किसान यूनियन टिकैत की तहसील परिसर में मासिक बैठक का आयोजन किया गया

बिसौली  बदायूं ।आज 16 दिसम्बर आज सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने उप जिला अधिकारी बिसौली के लिए ज्ञापन सोपा। जिसमें मासिक पंचायत बिसौली तहसील परिसर में आयोजित की गई इस पंचायत में किसानों की निम्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बिसौली तहसील क्षेत्र के किसानों की खतौनी में अंश निर्धारण गलत दर्ज कर दिए हैं ।

गांव में चौपाल लगाकर खतौनी ठीक कराई जाए। आवारा गोवंश को शीघ्र संरक्षित कराया जाए किसान भीषण ठंड में अपनी फसलों की रखवाली कर रहा है ।और परेशान हो रहा है ।पी एन सी कंपनी में हर घर जल योजना के द्वारा सी सी रोड खड़ंजे खुदवा कर डाल दिए हैं न तो सी सी खड़ंजे ठीक कराएं हैं 

और न ही घरों में जल पहुंच रहा है। सरकार द्वारा गांव में पंचायत घर बनाए हैं सूने पड़े रहते हैं सचिवालयों में किसानों से संबंधित कर्मचारी कम से कम तीन दिन बैठे । जिससे किसानों की समस्याओं का समाधान समय से हो सके।

 बिसौली क्षेत्र की यदु शुगर मिल वादे के मुताबिक समय से गन्ना भुगतान नहीं कर रही है। गन्ना भुगतान शीघ्र कराया जाए। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह चौहान, तहसील अध्यक्ष मुकेश भदोरिया, शिवराज सिंह यादव, अमर सिंह, राकेश यादव, योगेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष, पप्पू ,


चंद्रप्रकाश, रामफल यादव ब्लॉक अध्यक्ष आसफपुर, कृष्ण अवतार, पप्पू प्रधान मंडल सचिव बरेली, दलवीर सिंह युवा उपाध्यक्ष बरेली, प्रेमपाल सिंह, मुकेश कुमार, राधेश्याम शर्मा जिला संगठन मंत्री बदायूं आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close