गन्ना लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार तीन लोगों लिया चपेट में एक की मौत दो लोग गंभीर रूप से घायल

Notification

×

All labels

All Category

All labels

गन्ना लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार तीन लोगों लिया चपेट में एक की मौत दो लोग गंभीर रूप से घायल

Sunday, December 22, 2024 | December 22, 2024 Last Updated 2024-12-23T03:34:13Z
    Share
गन्ना लदे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार तीन लोगों लिया चपेट में एक की मौत दो लोग गंभीर रूप से घायल

बिसौली : रविवार देर शाम बिल्सी बिसौली रोड पर ग्राम अहमदगंज के समीप नागपुर बाजार करके लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तथा एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। 

जनपद बदायूं की बिसौली तहसील क्षेत्र के गांव अहमदगंज निवासी कप्तान पुत्र अजय पाल पूरन पुत्र सरदार सिंह मनवीर पुत्र हरि सिंह एक ही बाइक पर सवार होकर नागपुर बाजार करने आए थे। वापस लौटते वक्त बिल्सी बिसौली रोड पर अहमदगंज गांव के समीप सामने से आ रहे
 ओवरलोड गन्ना भरे ट्रैक्टर ट्राला ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने घायलों को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर भर्ती कराया जहां उपचार

 के दौरान गंभीर रूप से घायल बाइक सवार पूरन पुत्र सरदार सिंह की गंभीर अवस्था को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जहां रास्ते में पूरन पुत्र सरदार सिंह ने दम तोड़

 दिया। वही आने दो लोगों को आई मामूली चोट के चलते बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया जा रहा है वही इस दुखद घटना से मृतक व घायल के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close