संवाददाता वीरेश ठाकुर संभल
चंदौसी।तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बेरनी में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त छाबड़ा मंडल अध्यक्ष रामनरेश यादव ने अपने आवास पर गत वर्षों की भांति नव वर्ष 2025 के प्रथम त्यौहार मकर संक्रांति पर विशाल भंडारे का आयोजन किया ।
आपको बताते चलें कि इस तरह के विशाल भंडारे का आयोजन मंडल अध्यक्ष रामनरेश यादव पूर्व में भी वर्षों से लगातार करते चले आ रहे हैं। कार्यक्रम में संभल जिला पंचायत अध्यक्ष पति नीलेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सिंह यादव, एड० राजेंद्र सिंह यादव राजथल,
पूर्व जिला कारवां संजीव यादव,ग्राम प्रधान कुढ़फतेहगढ़ हरवीर सिंह उर्फ पप्पू यादव, ग्राम प्रधान रतनपुर खुर्द रामप्रकाश यादव,वरिष्ठ भाजपा नेता सोमपाल सिंह यादव, छाबड़ा मंडल महामंत्री ठाकुर राजेंद्र सिंह,
विजेन्द्र सिंह राघव, सभी सेक्टरों के सेक्टर संयोजक व बूथ अध्यक्ष एवं क्षेत्र के समस्त अधिकारीगण तथा संभ्रांत व्यक्तियों की उपस्थिति रही।