सहसवान विधानसभा की 25 वर्षों से चली आ रही रोडवेज की मांग पूर्ण....
सहसवान क्षेत्र की जनता की मांग एम एल सी बगीश पाठक द्वारा प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी से भेंट कर सहसवान क्षेत्र के रोडवेज के निर्माण की मांग की थी जिसको विचारोंपरांत शासन की ओर से रोडवेज के निर्माण के लिए धन स्वीकृत हो गया!! रोडवेज के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत थे
सहसवान की जनता को बहुत लंबे समय से रोडवेज की समस्या थी और पूरे क्षेत्र की जनता रोडवेज के निर्माण की मांग कर रही थी शासन स्तर से धन अबमुक्त हो गया है शीघ्र ही रोडवेज का निर्माण होगा जिसका लाभ पूरे क्षेत्र की जनता को मिलेगा वास्तव में इस रोडवेज के बनने से क्षेत्र के आसपास की जनता को इसका लाभ मिलेगा!!
सहसवान विधानसभा क्षेत्र की लम्बे समय से चली आ रही परेशानी अब जल्दी हि ठीक होगी