29 में उत्तरायणी मेले का हुआ भव्य उद्घाटन।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया फीता काटकर शुभारंभ,,
उत्तराखंड में इसी महीने लागू होगा समान नागरिक संहिता कानून।।
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली
आज दिनांक 9 जनवरी 2025 दिन बृहस्पतिवार को बरेली में आयोजित होने वाले 29 में उत्तरायण मिले का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बरेली क्लब ग्राउंड पर शिक्षा काटकर शुभारंभ किया जिसमें उत्तराखंड की संस्कृति वहां का लोक संगीत नृत्य पर उत्तराखंड के कलाकार सभी देशों का मन हो रहे थे मेले में बहुत बड़ी संख्या में लोग पहुंचे इस मेले में उत्तराखंड से जुड़ी सभी खाने पीने की चीजों के स्टाल भी लगाए गए हैं
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बरेली वीडियो को उत्तरायणी मेले की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी एवं मेले में उत्तराखंड के कलाकारों की प्रस्तुति देखकर मुख्यमंत्री धामी काफी खुश हुए और उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि में काफी विकास कार्य चल रहे हैं। बाबा केदारनाथ धाम पर पुनर्निर्माण किया जा रहा है। बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान से काम किया जा रहा है
कुमाऊं क्षेत्र में जितने भी मंदिर हैं उनके सौंदर्य करण का काम और पुनर्निर्माण का काम लगातार हो रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूर्णागिरि में उत्तर प्रदेश से ज्यादा श्रद्धालु आते हैं मुझे इस बात से काफी खुशी होती है अब हम वहां शारदा कॉरिडोर बनाएंगे जिससे वहां सुंदर-सुंदर घाट विस्तृत किए जाएंगे और समाजीकरण किया जाएगा। डेस्टिनेशन बेंडिंग और पर्यटन के रूप में उत्तराखंड को विकसित किया जा रहा है
जिससे लोग विदेश में वैवाहिक और अन्य कार्यक्रम ना करके देवभूमि पर आकर अपना आयोजन कर सकते हैं। जब पर्यटक उत्तराखंड आएंगे तो उनको बहुत अच्छा लगेगा ।उत्तराखंड में हैंडीक्राफ्ट के बहुत अच्छे-अच्छे उत्पाद बनाए जा रहे हैं बहुराष्ट्रीय कंपनी को भी वे फेल कर दे रहे हैं। हमारे राज्य में महिलाओं ने बहुत अच्छा काम किया है उत्तराखंड में एक लखपति दीदी बन गई है। हम बिना ब्याज की उनको लोन उपलब्ध करा रहे हैं।
उत्तरायणी मेले के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा हमने धर्मांतरण रोधी कानून भी बनाया है हल्द्वानी में दंगा कराने का जो काम हुआ उसके सापेक्ष हमने सख्त से सख्त दंगा रोधी कानून बनाया, अब दंगा करने के दौरान किसी भी व्यक्ति को छूट नहीं मिल सकती है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। और दंगा में हुए नुकसान की भरपाई हुई उसी शख्स से की जाएगी, हमारे द्वारा नकल विरोधी कानून भी बनाया गया। पहले आए दिन नकल संबंधी बहुत मामले आया करते थे
जो बुद्धिमान बच्चे होते थे उनका चयन नहीं हो पता था नकल माफिया का डंका बजता था। हमने सबसे ज्यादा नकल माफियाओं को जेल में भेजने का काम किया। 3 सालों में 19000 लोगों को रोजगार दिया है जो की अपने आप में एक रिकॉर्ड है ,उन्होंने कहा हमने लव जिहाद पर भी कानून बनाया है ।5000 एकड़ भूमि जोकि कब्जा की हुई थी, हमने उस भूमि को कब्जा मुक्त करवाया।
मेला शुभारंभ के दौरान कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,शहर विधायक डॉक्टर अरुण कुमार ,महापौर उमेश गौतम ,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ,महानगर अध्यक्ष एवं उत्तराखंड से आए हुए मेहमान बरेली भारतीय जनता पार्टी के सदस्य गण उपस्थित रहे।