बिल्सी में श्री बालाजी भक्तों ने बाबा का श्रृंगार कर किया :: चालीसा का पाठ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिल्सी में श्री बालाजी भक्तों ने बाबा का श्रृंगार कर किया :: चालीसा का पाठ

Wednesday, January 1, 2025 | January 01, 2025 Last Updated 2025-01-01T11:02:18Z
    Share
बिल्सी में श्री बालाजी भक्तों ने बाबा का श्रृंगार कर किया :: चालीसा का पाठ
बिल्सी:: नगर के तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर मंगलवार शाम को नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा वर्ष 2024 के अंतिम मंगलवार के उपलक्ष्य में बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। 

इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। आरती के अलावा यहां हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।

 इस मौके पर गोविंद देवल, निशान्त देवल, जितेन्द्र शर्मा, रितिक, ऋषभ, प्रांजल देवल, मंयक माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। इधर नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार एवं 

खौरासा स्थित बलदेव धाम पर भी भक्तों ने बाबा का भव्य श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। बाबा की आरती के बाद यहां प्रसाद का वितरण किया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close