पुलिस ने चलाया अपना वाहन चेकिंग अभियान
रामपुर। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक अतुल श्रीवास्तव रामपुर के निर्देशन में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के रूप में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सोमवार 13 जनवरी 2025 को क्षेत्राधिकारी यातायात की मौजूदगी में प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा भिन्न-भिन्न स्थानों, सर्किल शाहबाद, टांडा,
स्वार में वाहन चालकों व परिचालकों के साथ मीटिंग कर यातायात नियमों के बारे मे अवगत कराया गया । तत्पश्चात प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा नगर क्षेत्र में चलने वाले ऑटो रिक्शा के परमिट चैक किये गये । नगर क्षेत्र में चलाने हेतु C-1 लिखा गया तथा देहात से आने वाले आटो रिक्शा को उनके
परमिट के अनुरुप आटो चलाने हेतु निर्देशित किया गया व घने कोहरे के दृष्टिगत वाहनों में लगी फॉग लाइट को चैक किया गया । जनपद के समस्त थानों व यातायात पुलिस द्वारा माह जनवरी में अब तक कुल- 3,097 वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर लगाए जा चुके हैं तथा यातायात के नियमों का पालन करने हेतु वाहन चालकों/परिचालकों को जागरुक किया जा रहा है ।
( राष्ट्रीय सङक सुरक्षा माह के दौरान अब तक की गयी कुल कार्यवाही )
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात अभियान में अब तक विभिन्न धाराओं मे कुल- 2,966 चालान किये गये । जिसमें हेल्मेट न लगाये जाने के संबंध में कुल- 1,265 चालान व 30,000/- रुपये जुर्माना, बिना सीट बेल्ट कुल- 117 चालान व 13,000/- रुपये जुर्माना,
गलत दिशा में वाहन चलाने के संबंध में कुल- 360 चालान व 13,000/- रुपये जुर्माना, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग करने पर कुल- 19 चालान व 4,000/- रुपये जुर्माना, मदिरा व मादक पदार्थ का सेवन करने के संबंध में कुल-
17 चालान व 4,000/- रुपये जुर्माना, ओवर स्पीड (तीव्र गति) से वाहन चलाने के संबंध में कुल- 84 चालान व 18,000/- रुपये जुर्माना, नो पार्किंग में कुल- 322 चालान व 13,500/- जुर्माना, मोडिफाइड साइलेन्सर के संबंध मे कुल 11 चालान किये गये ।