सांड़ से टकराया टेंपो, बुजुर्ग की मौत_
सिलहरी। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव निमठाली के रहने वाले भूपाल (70) रविवार को बदायूं आ रहे थे। बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह टेंपो से बदायूं जा रहे थे।
कुनार गांव के पास मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर तेज रफ्तार टेंपो से अचानक सांड़ टकरा गया। हादसे में भूपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।