उझानी यातायात निरीक्षक ने आटों की दाहिनी साइड बंद कराई, हेलमेट लगाने को बाइक सवारों को किया जागरूक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उझानी यातायात निरीक्षक ने आटों की दाहिनी साइड बंद कराई, हेलमेट लगाने को बाइक सवारों को किया जागरूक

Saturday, January 11, 2025 | January 11, 2025 Last Updated 2025-01-11T13:42:30Z
    Share
उझानी यातायात निरीक्षक ने आटों की दाहिनी साइड बंद कराई, हेलमेट लगाने को बाइक सवारों को किया जागरूक

उझानी बदांयू 11 जनवरी 2025। यातायात निरीक्षक एसके त्यागी ने टीम के साथ बिना हेलमेट लगाऐ बाइक चला रहे लोगों को हाईवे पर रोकरोक कर जागरूक किया, आइंदा हेलमेट लगाऐ बिना बाइक ना चलाने की चेतावनी देकर छोडा।

 वही आटो चालकों को अपने आटो दाहिनी साइड बंद करा कर ही संचालित करने की चेतावनी दी जिससे सडक हादसे ना हो। आज सुबह से यातायात विभाग निरीक्षक एसके त्यागी के नेतृत्व में सजग दिखा बाईपास पर कई आटो को रोक कर दाहिनी साइड वेल्डिंग करा कर बंद कराई। 

वही बदायूं रोड, कृषि उत्पादन मंडी तिराहे पर बिना हेलमेट लगाऐ बाइक सवारों को रोककर यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिला कर ही छोडा। एसके त्यागी ने कहा कि सरकार की सख्ती आप सभी के जीवन को सुरक्षित रखने को है। 

सीटबेल्ट लगाकर,व बाइक पर हेलमेट लगाकर सफर करें, सुरक्षित घर पहुंचे आप के परिजन आपका इंतजार कर रहे हैं। वही हजरतगंज गांव में टूटी सडक जिस पर काम हो रहा है वहां संकेतक भी लगाऐ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close