बरेली पुलिस का ऑपरेशन कन्विकशन काफी कारगर साबित हुआ
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य बरेली के द्वारा चलाए गए अभियान ऑपरेशन कन्वोकेशन के तहत लगभग 414 दोषियों को जेल के अंदर पहुंचाया गया। बरेली पुलिस की मजबूत पैरवी के दौरान 1 साल में 304 आपराधिक मामलों
में अदालतों ने फैसला सुनाएं जिसमें 4 मामलों में 13 दोषियों को फांसी की सजा और 46 मामलों में 76 अपराधियों को उम्र कैद की सजा सुनाई गई। कल 304 आपराधिक मामलों में 414 दोषियों को सजा सुनाई गई।
इसमें बरेली पुलिस की मजबूत पैरवी काम आई । 2013 बैच के आईपीएस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग कार्य बरेली जिले में अपराधों को कम करने के लिए विभिन्न तरीके के अभियान चला रखे हैं।