मोटरसाइकिलों की आपसी टक्कर में दो व्यक्ति हुए घायल
नेशनल 24 लाइव न्यूज़ जनपद बरेली थाना प्रेम नगर क्षेत्र के पुलिस चौकी कोहडापीर के पास आमने-सामने दो मोटरसाइकिल टकरा गई जिससे दोनों बाइक सवार बुरी तरीके से घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
थाना नवाबगंज क्षेत्र के माधोपुर निवासी 25 वर्षीय घायल सुनील किरण लाल ने बताया वह रोडवेज में संविदा के तौर पर परिचालक के पद पर तैनात है उसकी मशीन खराब हो गई थी वह उसको लेकर धर्म कांटा पर स्थित एक दुकान पर जा रहा था।
कि कोहाडापीर के पास सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार सुमित ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग घायल हो गए। सुमित पुत्र प्रदीप कुमार निवासी बिहारीपुर मेंबरान उम्र 26 वर्ष जिला बरेली ने बताया कि वह बजाज फाइनेंस कंपनी में काम करता है
प्रभात नगर कंपनी के काम से गया हुआ था वापस आते समय कोहड़ा पीर के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल टकरा गई जिसमें वह दोनों बाइक सवार घायल हो गए। सूचना लिखे जाने तक कोई भी पुलिस कार्रवाई नहीं की गई थी।